राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम समिति ने स्टेडियम परिसर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। समिति ने 10 दुकानों को नोटिस जारी किया था, जिनमें से 8 दुकानदारों ने कुल 4,54,634 रुपये का बकाया जमा किया।
लंबे समय से किराया न देने के कारण दुकान क्रमांक सी-16 की आबंटित प्रज्ञा शर्मा पर 1,77,180 रुपये और दुकान क्रमांक सी-21 की आबंटित श्रीमती विमला शर्मा पर 1,87,320 रुपये बकाया था। समिति ने इन दोनों दुकानों को सील कर दिया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी सप्ताह तक लंबित किराया जमा नहीं होने पर संबंधित दुकानों का आबंटन निरस्त कर दिया जाएगा और बकाया किराया भू-राजस्व बकाया की तरह वसूला जाएगा।
यह कार्रवाई अन्य दुकानदारों के लिए सख्ती और अनुशासन का संदेश भी है।

