सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ सतत अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 30.78 लीटर देशी शोले शराब और दो बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1,73,680 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी
समीर कुमार पारधी, पिता चिन्नतु राम पारधी, उम्र 19 वर्ष, ग्राम बोईरडीह

रामा पारधी, पिता अशोक पारधी, उम्र 21 वर्ष, ग्राम स्टेशन मुढीपारा

प्रदीप पारधी, पिता स्व. प्रमोद पारधी, उम्र 27 वर्ष, कैलाष नगर

बरामदगी का विवरण
समीर और रामा पारधी के कब्जे से 120 पौवा (21.6 लीटर) शराब और बिना नंबर स्कूटी टीवीएस जूपिटर कीमती 80,000 रुपये बरामद।

प्रदीप पारधी के कब्जे से 51 पौवा (9.18 लीटर) शराब और बिना नंबर स्कूटी टीवीएस जूपिटर कीमती 80,000 रुपये बरामद।

कुल बरामद शराब: 30.78 लीटर, कुल स्कूटी: 2, कुल कीमत: 1,73,680 रुपये।

कार्यवाही का नेतृत्व
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की।

पुलिस की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, प्र0आर0 भूपेन्द्र कौचे, डूलेश्वर साहू, हेमंत अनंत, आर0 नीरज विश्वकर्मा, बिरेन्द्र मण्डावी और समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :