महावीर जयंती पर जुलूस में शामिल हुए महापौर, जैन समाज को दी बधाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा आयोजित जुलूस एवं जनकल्याण रैली में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान महापौर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी तथा पशुबलि और जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियों का विरोध किया।
महापौर ने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा, त्याग और करुणा के प्रतीक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और समरसता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से महावीर स्वामी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!