विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे और महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे और महापौर मधुसूदन यादव ने जैन समुदाय एवं समस्त नागरिकों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने जीवनभर लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। उन्होंने प्रेम भाव से मिलजुल कर रहने की सलाह दी और पशुबलि, जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियों की कड़ी निंदा की।
विधायक, सांसद और महापौर ने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग के प्रतीक थे और उनके बताए सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—को अपनाकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि महावीर स्वामी ने पूरे भारत में प्रवास किया और अपने उपदेशों के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने जातिवाद का विरोध किया और “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को बढ़ावा दिया। महावीर स्वामी ने 12 वर्षों की कठोर तपस्या कर अपनी इच्छाशक्ति और इंद्रियों पर विजय प्राप्त की, जिसके कारण उन्हें ‘जीतेन्द्र’ भी कहा गया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन, बिना ध्रुव, शैंकी बग्गा, आलोक श्रोती, राजा माखीजा, वर्षा शरद सिन्हा, केवरा विजय राय और डीलेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य पार्षदों ने भी नागरिकों को बधाई दी।

सभी जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने अपील की कि नागरिक महावीर स्वामी के बताए मार्गों पर चलकर—सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—उमंग और उल्लास के साथ जयंती मनाएं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :