राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड में जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम के तहत पोस्ट ऑफ द मंथ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, सहायक शिक्षा अधिकारी गोपी वर्मा एवं बिरेन्द्र कौर गर्चा उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रीति बाला लाटिया, करण माधवानी, वर्षा अग्रवाल, पूनम रानी खुटे, तिकिर्ति चंद्रवंशी, कमलेश्वरी वर्मा, धनुष राम कंवर, संगीता देवांगन और सुमिता शर्मा को लाइब्रेरी बैग देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रभारी विनोबा एप श्री नरेन्द्र साहू ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा संचालित इस पहल के माध्यम से शिक्षक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विनोबा एप पर अपनी शैक्षणिक गतिविधियाँ साझा कर शिक्षक उत्कृष्ट पोस्ट के लिए चुने जाते हैं, जिससे बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के प्रयास और प्रभावी बन रहे हैं।

