डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत अभियान तेज कर दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही है। इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को ग्राम कुर्रूभाट मेन रोड और होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक यात्रियों के साथ विवाद, हल्ला-गुल्ला और मारपीट की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी संदीप कुमार वर्मा, उम्र 20, निवासी पारागांव, एकलव्य हठीले उम्र 19, निवासी डुंडेरा, सुनील साहू, उम्र 21, निवासी डुंडेरा, आकाश कुमार कोषे, उम्र 23, निवासी, दतेश्वरी पारा और श्रवण कुमार कंवर, उम्र 22, निवासी मरकाकसा चौकी, छुरिया को शांति भंग करते हुए पाया। समझाने के बावजूद उन्होंने नहीं माना, इसलिए पुलिस ने पांचों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की और उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया।
थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और होटल-ढाबों की जांच कर रही है। अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और पकड़े जाने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

