छत्तीसगढ़ के विकास को बजट से गति मिलेगी : खुबचंद पारख

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख ने छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट को सभी वर्गों के लाभकारी बताया। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति प्रदान करेगा। विकसित भारत के विजन केआधर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान विकास की अवधारणा से निर्मित है। कृषि की दृष्टि दो बैराज जिससे लगभग 8000 एकड़ जमीन में सिंचाई का प्रावधान किया गया है, इससे कृषकों को लाभ होगा। इसके अलावा नए कैनलो निर्माण का भी उल्लेख किया गया है। शिक्षा एवं चिकित्सा की दृष्टि से एससी, एसटी तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिये अलग-अलग हॉस्टल बना कर नारी शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया है। 3 नए मेडिकल कालेज एवं कई मेडिकल कालेजों 220 बैड के नए भवन का निर्माण स्वागत योग्य है। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से राजनांदगांव में फिजोथैरेपी कालेज की घोषणा भी उल्लेखनीय कदम है।
खुबचंद पारख ने मुख्यमंत्री के पांच मिसन का सभी क्षेत्रों के लाभकारी बताया। इसी के अंतर्गत खेलो के अधोसंरचना के निर्माण के लिये 100 करोड़ से खेल प्रतिभावों को फायदा होगा। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार होंगे, सड़को जाल बिछेगा, उद्योगों में रियायतों के निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
श्री पारख ने कहा कि राजनांदगांव इंफ्रास्ट्रख्र तैयार किया जायेगा, इससे नए उद्योग लगेंगे, इसके लिए डा. रमन सिंह के प्रयास की सराहना की।
श्री पारख ने विज्ञप्ति आगे कहा कि कुल मिलाकर इस बजट का उद्देष्य यह सुनिश्चित करना है प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समुचित विकास हो भविष्य के अनुरूप कार्यबल तैयार हो, आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हो, कमजोर वर्ग अग्रणी बने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक कौशल से उन्नत किया जा सके।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!