चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध, चोर, पॉकेटमार, चाकूबाज एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 29 मई 2024 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भोथली का लेखराम पटेल नाम व्यक्ति अपने घर के पास लोहे का धारदार चाकू रखकर लोगों को दिखाकर लहराकर डरा-धमका रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी लेखराम पटेल पिता शंगलू राम पटेल, उम्र 36 साल, साकिन भोथली, थाना डोंगरगढ़ को चाकू लहराकर लोगों को डराते धमकाते रंगे हाथ पकड़कर आरोपी से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!