बिजली विभाग के सहायक अभियंता से मिले कांग्रेस नेता आसिफ अली

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। स्टेशन पारा ओहर ब्रिज के पास स्थित बिजली पोल के गिरने की आशंका को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता रोहित मंडावी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पोल के गिरने से जनहानि हो सकती है, इसलिये तत्काल नया पोल लगाने की आवश्यकता है।
सहायक अभियंता ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके का सर्वे कराने के बाद जल्द ही नया पोल लगाने का आश्वासन दिया। इससे जनहानि की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
इसके अलावा, आसिफ अली ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने और मेंटेनेंस कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिये विभाग को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करनी चाहिए।
सहायक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि विभाग इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगा, ताकि गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या न हो।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!