सोमनी पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री पर आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में 42 वर्षीय रामकुमार साहू को गिरफ्तार कर 23 पौवा देसी प्लेन शराब कुल 4.140 बल्क लीटर जप्त किया है। जप्त शराब की कीमत 1,840 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में यह कार्रवाई ग्राम सांकरा मोड़ के पास की गई।
पुलिस ने बताया कि संदेही रामकुमार साहू को अवैध शराब बिक्री के लिए लाते हुए पकड़ा गया। मौके पर नोटिस जारी कर शराब जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर सख्त अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :