कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान करें। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आर्थिक सहायता, पेंशन, गली को अतिक्रमण मुक्त करने, वन अधिकारी पट्टा, अवैध अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने तथा सहित अन्य मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :