गौरव पथ में अवैध ठेला-खोमचा हटाया, निगम ने दी समझाईस

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर में फुटपाथ और रोड पर अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित अतिक्रमण दस्ता ने गौरव पथ में अवैध रूप से रखे ठेला हटाए और व्यवसायियों को समझाईस दी।

नगर निगम के अनुसार, शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने और ठेला-खोमचा व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

अतिक्रमण दस्ता ने गौरव पथ में फुटपाथ पर रखे ठेला हटाए और रोड पर अवैध रूप से रखे फल ठेला वालों को भी समझाईस दी। साथ ही, अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड भी हटाए गए। कार्यवाही में उप अभियंता अनुप पांडे, प्र. पटवारी मिलिन्द रेड्डी और गणेश झा की टीम शामिल रही।

निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि रोड और चौक-चौराहों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि निगम का दस्ता बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!