राजनांदगांव में वैकुण्ठ चतुर्दशी पर श्री राम जानकी बाला मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। वैकुण्ठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री राम जानकी बाला मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारियों वैभव निर्वाणी और हल्दरदास वैष्णव ने बताया कि वैकुण्ठ चतुर्दशी का हमारे धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरि और भगवान शंकर की संयुक्त पूजा की जाती है। पूजा में तुलसी का पत्ता, कनेर का फूल और बेलपत्र चढ़ाया जाता है।

भक्तों ने इस अवसर पर “श्री राम जय राम जय जय राम” और “ओम नमो भगवते वासुदेवाय श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी” का जाप किया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय पुजारी पूर्वज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती वसंत लता निर्वाणी, रूपमति निर्वाणी, मीरा बाई विश्वकर्मा, शकुंतला परिहार, गोपिका निर्वाणी, मनोज निर्वाणी, गिरीश परिहार, विष्णु कनोजा, रूपाली निर्वाणी, अमित शुक्ला, शशांक निर्वाणी, नेहा यादव, विरेन यादव, संस्कृति नामदेव, भव्या शैलेंद्र, पूजा श्रीवास्तव, वैभवी नामदेव, राघव शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, कैलाश चौरसिया, कृष्ण चौधरी, ज्ञानेश्वर वैष्णव, भूषण श्रीवास्तव, पुनिमा चौहान और अन्य उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में भक्तों की श्रद्धा और भक्ति ने वैकुण्ठ चतुर्दशी को और भी खास बना दिया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :