उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में हुआ आत्मीय स्वागत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने आरती एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में स्नेहिल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!