धमतरी में अल्वा फाउंडेशन द्वारा किसान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, किसानों को मिला मृदा परीक्षण और स्वरोजगार का मार्गदर्शन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अल्वा फाउंडेशन के तत्वावधान में धमतरी जिले में एक विशेष किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि वैज्ञानिक धनेन्द्र साहू एवं समीर बिसेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहू समाज के जिलाध्यक्ष घनाराम साहू तथा अल्वा फाउंडेशन के चेयरमैन हेमशंकर जेठमल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता सुधार, मृदा परीक्षण के लाभ तथा महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था। धनेन्द्र साहू ने किसानों को बताया कि कैसे वे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़कर धान, चना, दाल, शहद एवं तेल जैसे उत्पादों की प्रसंस्करण इकाइया्र स्थापित कर लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
वहीं, समीर बिसेन ने भू-परिक्षक मिट्टी परीक्षण मशीन की कार्यप्रणाल पर प्रदर्शित की, जिससे किसान अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच कर उपयुक्त फसल चयन एवं उर्वरक का सही उपयोग कर उत्पादन में बढ़ोत्तरी संभव है। इस प्रस्तुति के बाद उपस्थित किसानों में मृदा परीक्षण को लेकर नई जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने, समूह बनाकर लघु उद्योग लगाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम किसानों की आयवृद्धि, मृदा स्वास्थ्य सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!