सफाई कर्मी सोनवानी को समारोह पूर्वक संघ ने दी विदाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगर निगम में कार्यरत नियमित सफाई कर्मचारी किशोर सोनवानी के सेवानिवृत्त होने पर सफाई कर्मचारी संघ ने शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। सोनवानी लंबे समय तक नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप अपनी सेवाएं दी। विदाई समारोह में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका स्वागत अभिनंदन कर सम्मानित किया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री नायक और सदस्य व परिवार के लोग उपस्थित थे।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक ने कहा कि श्री सोनवानी ने लोगों की सेवा करते हुए अपने साथ काम करने वाले कर्मियों की हर परेशानी सुख और दुख में बराबर का सहयोग किया है। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा एक स्वर में अपने सेवाकाल में श्री सोनवानी के द्वारा किए गए कार्य के बारे में चर्चा की गई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!