मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। 30 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक मां बम्लेश्वरी, डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं संपूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है, जिसमें पुलिस जिला बलए सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। संपूर्ण मेला व्यवस्था को 4 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 1100 से अधिक पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में एसआर मंडावी, सेनानी पीटीएस जगदलपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। ऊपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम, उप सेनानी, 07वीं वाहिनी, छसबल भिलाई, बीआर भगत, उप सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर, सुश्री अनिता सागर, सहायक सेनानी, 03री छसबल अम्लेश्वर, भरत लाल धु्रव, सहायक सेनानी, 08वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, अजीत सिंह यादव, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनांदगांव, दिलीप सिसोदिया, पु.अ.अ. डोंगरगांव, संदीप मोरे, सहायक सेनानी, 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई, किशोरीलाल वर्मा, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, अखिलेश कौशिक, उपुअ कबीरधाम, प्रशांत पैकरा, उपुअ एमएमएसी, एलेक्जेण्डर किरो, उपुअ दुर्ग, कमल नारायण शर्मा, उपुअ बेमेतरा, सुश्री प्रतिभा लहरे, उपुअ कांकेर, सुश्री लितेश सिंह, उपुअ कोंडागांव, संगम राम, उपूअ जगदलपुर एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!