कृतज्ञतापूर्वक मां भारती के वीर सपूतों का पुण्य स्मरण किया गया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। बर्बर बर्तानिया अंग्रेज शासकों की दासता से अपने इस राष्ट्र भारत-वर्ष को मुक्त कराने के लिए प्राणों का उत्सर्ग कर देने वाले वीर क्रांतिकारी बलिदानी मां भारती के सपूत श्रद्धेय श्री राजगुरूजी, श्री सुखदेवजी और श्री भगतसिंग जी की आज २३ मार्च, २०२५ को पुण्यतिथि के पावन अवसर पर राजीव दीक्षित मंच छत्तीसगढ़ के द्वारा उन स्वातंर्त्य-वीरों का पुण्य स्मरण किया गया।
राजीव दीक्षित मंच-छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष आनन्दकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने स्वातंर्त्य समर के अमर बलिदानियों श्री भगत सिंह, श्री राजगुरू जी और श्री सुखदेव जी का स्मरण करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासकों ने दमन की नीति अपनाते हुए इसी दिन भारत-वर्ष को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने की इच्छा रखे उन वीर राष्ट्रभक्तों को फांसी दे दी थी, लेकिन इन क्रांतिवीरों का यह बलिदान स्वतंत्रता के आंदोलन को और भी तेज कर गया। अंग्रेज सरकार से लडा¸ई लड़ते हुए उन वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया ना जा सकेगा।
इस अवसर पर धीरज द्विवेदी, समीर क्षत्री, अखिलेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख गणमान्य जन उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!