गांव में शराब पीकर कर रहे थे शांति भंग, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आपराधिक व असमाजिक तत्वों एवं अवैध शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मोहड़ में शराब पीकर हो-हुल्लड व शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्व कार्यवाही की गई।
असामाजिक तत्वों में शशी साहू पिता गिरधर साहू, उम्र-28 साल, निहाल साहू पिता स्व. कमलेश साहू, उम्र- 34 साल, ज्ञानदास साहू पिता खेमलाल साहू, उम्र-34 साल, दिलीप श्रीवास पिता माखन श्रीवास, उम्र-30 साल, थानेश्वर साहू पिता स्व. खेमलाल साहू, उम्र-34 साल द्वारा गांव में शराब पीकर हो-हुल्लड करने की सूचना मिलने उपरांत मौके पर पुलिस पार्टी पहुॅचकर अनोवदकगण को समझाईश दिया गया, जो नहीं माना। ग्राम में अप्रिय घटना घटित होने व परिशांति भंग होने की अदेशा पर अनोवदकगणों के विरूद्व धारा 107, 126, 135 (3) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर अनावेदकगणो को माननीय एसडीएम न्यायायल के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अनावेदकगणों का जेल वारंट प्राप्त होने उपरांत अनावेदकगणों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!