बिना हेलमेट 92 दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही कर निःशुल्क हेलमेट वितरण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक अरविंद साहू, निरीक्षक अजय खेस एवं यातायात स्टॉफ द्वारा इंटरसेप्टर वाहन से नेशनल हाईवे पर कार्यवाही किया गया।
इंटरसेप्टर वाहन से कार्यवाही के दौरान ओव्हर स्पीड वाहनों में 16 प्रकरण, शराब सेवन कर वाहन चलाना 2 प्रकरण, चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट 7 प्रकरण, प्रेशर हार्न में 3 प्रकरण अन्य यातायात उल्लंघन पर 8 वाहनों में कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 92 दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया। इसी प्रकार मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 128 वाहनों पर कार्यवाही कर 86200 रूपये जुर्माना वसूला गया। धारा 185 एमव्ही एक्ट शराब सेवन कर 2 प्रकरण माननीय न्यायालय पेश की जाती है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!