राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी संगठन के अध्यक्ष के उलझे हुए मामले को सुलझा दिया गया और कोमल सिंह राजपूत व् सौरभ कोठारी के बीच उलझे पेंच में अंततः कोमल सिंह राजपूत की ताजपोशी जिलाध्यक्ष के पद पर कर दी गई । इसी के साथ सौरभ कोठारी को जिला महामंत्री का पद दिया गया है । प्रदेश में संभवतः ये पहला मामला है जहाँ एक साथ दो पदों की घोषणा की गई है । भाजपा के संगठन के ढांचे की बात करें तो महामंत्री और जिला अध्यक्ष दो संगठन के महत्वपूर्ण पद माने जाते हैं। राजनादगांव सत्ता का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की राजनीतिक जमीन है वही संतोष पांडे भी दो बार के सांसद होते हुए संगठन में अपनी विशेष ताकत लिए हुए हैं। गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का भी प्रभार जिला है। लंबे समय तक अध्यक्ष के लिए चल रही बैठकों के मद्देनजर दो नामों को लेकर खींचतान चल रही थी इसके पश्चात आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है दूसरी ओर उससे कहीं ज्यादा इस बात को लेकर चर्चा है की सौरभ कोठारी के लिए लगाया गया दम असरकारक रहा यही वजह है कि समूचे प्रदेश के मात्र राजनांदगांव जिले में ही दो पदों की एक साथ घोषणा की गई और सौरभ कोठारी को महामंत्री बनाया गया। भाजपा कार्यालय में आज काफी उत्साह है खास कर आने वाले नगरी निकाय चुनाव से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जिला पंचायत के चुनाव भी होने वाले हैं उस लिहाज से दोनों ही पदों पर आसीन लोगों की जिम्मेदारी और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की आकांक्षाएं ज्यादा निकट दिखेगी। बहरहाल कोमल सिंह राजपूत के अध्यक्ष बनने से ज्यादा चर्चा सौरभ कोठारी के महामंत्री बनने को लेकर है ।

